18 Apr 2024, 07:53:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लेबनान में पुलिस,प्रदर्शनकारियों में झड़प,169 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 12:14AM | Updated Date: Jan 20 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेरुत। लेबनान में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए झड़प के दौरान 169 लोग घायल हुए हैं।  रेड क्रॉस ने रविवार को बताया कि शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने संसद के मुख्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा बलों द्वारा बेरिकेड को तोड़ने के प्रयासों के बाद झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंके जबकि सुरक्षा बलों ने अपने बचाव में पानी की बौछारें की और आंसू गैस का प्रयोग किया।गौरतलब है कि लेबनान में पिछले वर्ष अक्टूबर से सत्तारुढ़ पार्टी और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शनकारी भ्रष्टाचार खत्म करने और सुधारों को लागू करने की मांग कर रहे हैं।       

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »