बेरुत। लेबनान की राजधानी बेरुत में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 100 लोग घायल हो गये। एमटीवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के घेरे को तोड़ कर संसद के मुख्यालयों की ओर बढ़ने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के जवानों पर पत्थर और पेड़ की टहनियां फेंकीं। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पानी का बौछार किया और आंसू गैस के गोले दागे। उल्लेखनीय है कि लेबनान में लोग सुधारों को लागू करने में सक्षम स्वतंत्र मंत्रियों की तकनीकी विशेषज्ञ सरकार का गठन करने और भ्रष्टाचार रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।