29 Mar 2024, 00:59:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा, 60 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 2:17AM | Updated Date: Jan 13 2020 2:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। इराक के पूर्वी वासित प्रांत में विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 48 पुलिस अधिकारियों समेत करीब 60 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। अलसूमारिया प्रसारक ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि इराक में आर्थिक संकट को लेकर गत वर्ष अक्टूबर माह से ही सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी मौजूदा सरकार को हटाने और देश में आर्थिक सुधारों की मांग कर रहे हैं।
 
इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। इन विरोध प्रदर्शनों के कारण ही प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल मेहदी ने नवंबर में इस्तीफा देने का फैसला किया था। हालांकि, उन्हें तब तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »