19 Apr 2024, 14:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में गोलीबारी की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2020 2:08AM | Updated Date: Jan 12 2020 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का  फिरउल्लंघन करते हुए शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण  रेखा के समीप गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि रात करीब  21.30 बजे पाकिस्तान ने पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा से  लगे इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने भी  जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई। इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तानी ने ऐसी ही ओछी हरकत कर गोलीबारी  की थी , जिसमें दो सेना के कुली शहीद हो गये और तीन अन्य घायल हुए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »