29 Mar 2024, 16:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका की शीर्ष राजनयिक अगले हफ्ते भारत यात्रा पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 8:13PM | Updated Date: Jan 11 2020 8:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका की शीर्ष राजनयिक एलिस वेल्स अगले हफ्ते 15-18 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगी। सुवेल्स अपने दक्षिण एशिया दौरे के तहत भारत की यह यात्रा करेंगी। इस दौरान वह भारत के अलावा श्रीलंका और पाकिस्तान भी जायेंगी। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार पिछले वर्ष भारत और अमेरिका के टू प्लस टू मंत्री-स्तरीय वार्ता की सफलता के बाद दोनों देशो के बीच रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को विकसित करने के लिए सुवेल्स नई दिल्ली में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।
 
अमेरिकी राजनयिक अपने भारत दौरे के दौरान व्यावसायिक समुदाय और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ दोनों देशों के आपसी हितों से संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगी। सुवेल्स इससे पहले 13-14 जनवरी को श्रीलंका का दौरा करेंगी और इस दौरान श्रीलंकाई अधिकारियों और नागरिक समाज के सदस्यों के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगी। वह 19-22 जनवरी तक पाकिस्तान का दौरा करेंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »