28 Mar 2024, 16:17:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन के यात्री विमान को मार गिराने के आरोप से घिरे ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 3:37PM | Updated Date: Jan 10 2020 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। तेहरान में यूक्रेन का यात्री विमान उड़ान भरते ही मिसाइल से मार गिराया गया था। यह बात अमेरिका और कनाडा ने कही है। दोनों देशों का कहना है कि ईरान ने इस विमान पर मिसाइल से गिराया है। वहीं यूक्रेन ने भी हादसे की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ से बिना शर्त के सहयोग मांगा है। आपको बताते जाए कि इस हादसे में 176 यात्रियों की मौत हो गई थी। ईरान ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे अफवाह करार दिया है।
 
ईरान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय कई अन्य फ्लाइट्स भी समान ऊंचाई पर उड़ान भर रही थी। हम यूक्रेन के साथ विमान के ब्लैक बॉक्स की जांच कर रहे हैं, यदि जरूरत पड़ी तो हम इसके डेटा का फ्रांस या किसी अन्य देश में भी विश्लेषण कराने को तैयार हैं। ईरान ने जांच के लिए बोइंग के दल को भी आमंत्रित किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »