29 Mar 2024, 04:46:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया में बंदूकधारी के हमले में 12 की मौत : पुलिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 8:30AM | Updated Date: Jan 10 2020 8:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। मध्य नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारी के हमले में 12 लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी। प्लेटू पुलिस के प्रवक्ता टेरना टायोपेव ने कहा कि मध्य नाइजीरिया के कोंबुन जिले के कुलबेन गांव में हुए हमले में उन्होंने अभी किसी संदिग्ध को गिरफ्तार नहीं किया है।      

टायोपेव ने कहा कि मामले की जांच शुरु कर दी गयी है लेकिन हमलवार के हमला करने के उद्देश्य का फिलहाल पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक संदिग्ध गांव में घुसा और स्थानीय लोगों पर गोलीबारी करने लगा। टायोपेव ने कहा कि गांव से लगने वाली सड़क पर सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे हैं।   

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »