19 Apr 2024, 19:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने की हर संभव कोशिश करेंगे: आबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 2:26AM | Updated Date: Jan 10 2020 2:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के रिश्तों में मौजूदा तनाव को कम करने तथा क्षेत्र में स्थिति को सामान्य करने के लिए वह हर संभव कूटनीतिक प्रयास करेगा। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने दोनो देशों के बीच बढ़ते हुए तनाव गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। आबे ने कहा, हम पश्चिम एशिया में स्थिति सामान्य करने के लिए लगातार हर संभव कूटनीतिक प्रयास करते रहेंगे। ईरान ने बुधवार को इराक में अमेरिकी सेना के दो ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल हमले किए थे।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने ईरान के हमले के बाद कहा था कि तेहरान की ओर से दो अमेरिकी एवं गठबंधन सेना के सैन्य ठिकानों पर करीब 12 से अधिक मिसाइलें दागी गयीं। ईरानी सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गॉर्ड कोर ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया है कि इसमें कम से कम 80 अमेरिकी जवान मारे गये हैं। ईरानी सेना ने अपने शीर्ष कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलेमानी के इराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी हमले में मारे जाने के प्रतिशोध में यह हमला करने की बात कही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »