24 Apr 2024, 21:30:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

त्रिपोली का मितिगा हवाई अड्डा उड़ान वर्जित क्षेत्र : हफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2020 11:36AM | Updated Date: Jan 9 2020 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्रिपोली। फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार के नेतृत्व वाली लीबियाई नेशनल आर्मी (एलएनए) ने दावा किया है कि राजधानी त्रिपोली का मितिगा हवाई अड्डा उड़ान वर्जित क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है। सेना के प्रवक्ता अहमद मिस्सारी ने बुधवार को फेसबुक पर पोस्ट किये गये बयान में कहा कि फील्ड मार्शल खलीफा हफ्तार की अध्यक्षता में हुयी बैठक में त्रिपोली के मितिगा हवाई अड्डा को उड़ान वर्जित क्षेत्र शामिल करने की घोषणा की गयी।
 
बयान के अनुसार, सेना ने कहा है कि एयरलाइंस उड़ान वर्जित क्षेत्र की सीमाओं का सम्मान करे और विमानों को जोखिम में नहीं डाले। इससे पहले अप्रैल में एलएनए ने लीबिया के पश्चिम हिस्से को उड़ान वर्जित क्षेत्र घोषित किया था। पश्चिमी हिस्से पर संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार का शासन है जिसे अपदस्थ करने के लिए एलएनए संघर्ष कर रहा है। हफ्तार ने 12 दिसंबर से त्रिपोली पर कब्जे को लेकर अपना अभियान शुरुआत करते हुये निर्णायक लड़ाई का एलान किया है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »