24 Apr 2024, 20:33:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तेहरान में बड़ा विमान हादसा : टेकऑफ करते ही हुआ क्रैश, 170 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 12:36PM | Updated Date: Jan 8 2020 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान में 170 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान क्रेश हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस विमान हादसे में सभी 176 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 9 क्रू मेंबर थे। ईरानी समाचार एजेंसी ISNA ने विमान में सवार सभी लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। एविएशन डिपार्टमेंट की तरफ से एक जांच टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।
 
ईरानी समाचार एजेंसी ISNA के मुताबिक, ये हादसा सुबह 9 बजे राजधानी तेहरान स्थित इमाम खुमैनी एयरपोर्ट के पास हुआ। वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24’ के अनुसार, यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन की इस विमान ने तेहरान से उड़ान भरी थी और कीएफ जा रहा था। कीएफ यूक्रेन की राजधानी है। 7900 फीट की ऊंचाई पर ये विमान हादसे का शिकार हो गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »