25 Apr 2024, 09:00:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्याई सीमा के पास अल-शबाब के हमले में चार बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 2:13AM | Updated Date: Jan 8 2020 2:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गरिसा (केन्या)।  केन्या में सोमाली सीमा के पास मंगलवार को अल-शबाव आतंकी समूह के हमले में चार बच्चों की मौत हो गई। गरिसा के उपायुक्त किबेत बाउन ने कहा कि अल-शबाव ने दादाब इलाके में सरेथो पुलिस के गश्ती अड्डे के पास एक संचार मास्ट उड़ा दिया, लेकिन पुलिस ने समय पर जवाब दिया और हमलावरों में से दो को मार गिराया। उन्होंने कहा पुलिस शिविर के पास रह रहे चार बच्चे इस हमले में मारे गए। बाउन ने कहा, आतंकवादियों ने सरेथो में पुलिसकर्मियों पर हमला किया। पुलिस ने इन लोगों के पास से दो एके-47 बंदूकें और दो भारी विस्फोटक उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य आतंकवादियों को ढुंढने के लिए सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया है।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »