28 Mar 2024, 22:47:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने केन्या स्थित सैन्य अड्डे पर सुरक्षा बढ़ायी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 1:12AM | Updated Date: Jan 8 2020 1:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। अमेरिका ने कहा है कि उसने केन्या के मंडा बे स्थित अपने सैन्य अड्डे पर अल शबाब के हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अमेरिकी सेना ने बताया कि उसकी अफ्रीकी कमान (अफ्रीकॉम) की ईस्ट अफ्रीका रेस्पॉन्स फोर्स (ईएआरएफ) सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंडा बे पहुंच गयी है।
 
ईएआरएफ को को इस तरह की परिस्थितियों से निपटने का खासा अनुभव है। यह हमले से निपटने के अलावा मानवीय सहायता भी प्रदान करती है। गौरतलब है कि अल शबाब ने रविवार सुबह मंडा बे में केन्या और अमेरिका के सैनिकों को निशाना बनाया था। अमेरिकी सेना ने इसे अप्रत्यक्ष और हल्के हथियारों से किया गया हमला बताया था।
 
अफ्रीकॉम ने बताया कि हमले के दौरान छह यात्री विमानों को भी नुकसान पहुंचा था और एक अमेरिकी सैनिक तथा दो अमेरिकी कर्मचारी मारे गये थे। अल शबाब ने हालांकि दावा किया था कि इस हमले में 17 अमेरिकी और नौ केन्याई सैनिक मारे गये। उसने इसे केन्या में अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ पहला हमला बताया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »