17 Apr 2024, 02:09:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान ने निजी जेट के लिए बड़े सामान की अनिवार्य जांच शुरू की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 5:27PM | Updated Date: Jan 7 2020 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। निशान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्लोस घोसन के आश्चर्यजनक रूप से फरार होने के बाद जापान ने देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निजी जेट विमानों के लिए बड़े सामान की अनिवार्य जांच शुरू की है। इस बात की घोषणा मंगलवार को जापान के परिवहन और पर्यटन मंत्री कजुयोशी अकाबा ने की। अकाबा के अनुसार नये नियम छह जनवरी से प्रभावी हो जाएंगे।
 
उन्हें टोक्यो के हानेडा और नरीता हवाई अड्डों के साथ-साथ ओसाका में चूबू हवाई अड्डे और कंसाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की भी चिंता है, जहां से माना जा रहा है कि घोसन को नये साल की पूर्व संध्या पर एक निजी विमान से गोपनीय ढंग से फरार करा दिया गया। ब्राजील में पैदा हुए लेबनान मूल के फ्रांस के व्यापारी निसान को वित्तीय कानून के उल्लंघन के कारण जापान में नजरबंद किया गया था. वह जापान से फरार होकर लेबनान के बेरुत चले गए हैं। घोसान ने जापान द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि जापान में उनके खिलाफ होने वाले उत्पीड़न और राजनीतिक कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा कदम उठाया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »