19 Apr 2024, 14:14:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उड़ान भरते ही टूट गया विमान का पहिया - वीडियो ने ऐसे बचाई जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 1:13PM | Updated Date: Jan 7 2020 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉन्ट्रियल। कनाडा में एक यात्री के वीडियो बनाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। दरअसल ये वाकया मॉन्ट्रियल ट्रूडो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का है जहां शुक्रवार को एयर कनाडा की फ्लाइट 8684 ने उड़ान भरी। उड़ान भरते ही प्लेन में बैठे एक आदमी ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब वह व्यक्ति वीडियो बना रहा था तो उसने देखा प्लेन के लेफ्ट साइड के मैन लैंडिंग गियर से टायर अलग हो गया है। पायलट ने जानकारी मिलते ही विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई। इसमें 49 यात्री सवार थे। 
 
दरअसल, फ्लाइट ने जैसे ही बगोटविल के लिए उड़ान भरी इस यात्री ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यात्री ने देखा, टायर के बीच में पहले आग लगी। फिर कुछ सेकंड के बाद हवा में विमान के बायीं तरफ का प्रमुख लैंडिंग गियर से एक टायर अलग हो गया। यात्री ने पहले तो इसकी जानकारी कैप्टन को दी। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है। 
 
फ्लाइट ऑपरेटर ने पायलट की तारीफ करते हुए बताया, आपात स्थिति के लिए चेतावनी जारी की गई थी, दमकल की गाड़ियां भी तैयार थीं, लेकिन उनकी जरूरत नहीं पड़ी। जिस विमान का व्हील अलग हुआ वह डेस 8-300 मॉडल है। इसमें तीन लैंडिंग गियर हैं, दो पीछे दाएं-बाएं और एक आगे। प्रत्येक गियर में दो व्हील होते हैं। फिलहाल, मॉन्ट्रियल में हमारे रखरखाव कर्मी जरूरी मरम्मत के लिए विमान की गहन जांच कर रहे हैं, ताकि कारणों को पता लगाया जा सके। यात्रियों को दूसरे विमान से उनके गन्तव्य पर पहुंचाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »