28 Mar 2024, 16:01:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू में भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 1:16AM | Updated Date: Jan 7 2020 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिमा। पेरू के दक्षिणी क्षेत्र में सोमवार एक यात्री बस के कई वाहनों से टकराने के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी और करीब 40 लोग घायल हो गए। स्थानीय स्वास्थ विभाग के अधिकारी के अनुसार हादसा स्थानीय समय अनुसार रात 12 बज कर 41 मिनट पर एंडियन प्रांत में हुआ। उन्होंने बताया कि बस लिमा शहर से अरेक्विपा की तरफ जा रही जब यह हादसा हुआ। करवेली प्रांत की सरकार के अनुसार 10 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। शुरूआती जांच के अनुसार हादसे का कारण कथित तौर पर बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »