24 Apr 2024, 10:38:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 66 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 12:33AM | Updated Date: Jan 7 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जर्काता। इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता और उसके आसपास के क्षेत्रों में आयी बाढ़ से मरने वालों की संख्या 66 हो गयी है। इंडोनेशियाई आपदा प्रबंधन एजेंसी ने सोमवार को बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या से हो रही बारिश के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हो गयी है। कुछ जगहों पर बाढ़ का पानी उतर गया है और बाढ़ के कारण घर-बार छोड़कर आश्रय स्थलों में भेजे गये लोग घरों में लौटने लगे हैं। एजेंसी के प्रवक्ता एगुस विबोवो ने एक बयान में कहा कि कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी भले ही उतर गया है, लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
 
जर्काता में नव वर्ष की पूर्व संध्या से ही भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण नदियां तटबंध तोड़कर बह रही हैं। बाढ़ के कारण यहां सार्वजनिक यातायात पर भी गहरा असर पड़ा है और कई इलाके पूरी तरह अलग-थलग पड़ गये हैं। बाढ़ और तेज बारिश के कारण राहतकर्मी भी वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। मौसम विभाग ने जकार्ता और निकटवर्ती शहरों में अगले सप्ताह तक बारिश होने का अनुमान जताया है। प्रभावित इलाकों में पानी भरने के कारण टॉयफायड बुखार, हैजा आदि का खतरा भी बढ़ गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »