25 Apr 2024, 13:23:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मार्केल, मेक्रों और जॉनसन ने सुलेमानी की भूमिका पर चिंता जताई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 9:27AM | Updated Date: Jan 6 2020 9:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल, फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक संयुक्त बयान जारी कर इराक में अमेरिका के गठबंधन वाले सैन्य संगठन पर हमले की निंदा करते हुये है कि वे सभी ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर कासिम सुलेमानी की क्षेत्र में भूमिका को लेकर चिंतित हैं। 

जर्मन मंत्रिमंडल द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘ हम इराक में गठबंधन सेनाओं के खिलाफ हमले की निंदा करते है और सुलेमानी के ईरान क्षेत्र में भूमिका से बेहद चिंतित है।’’ तीनों नेताओं ने इस क्षेत्र में तनाव को कम करने का भी आव्हान किया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कमांडर कासिम सुलेमानी शुक्रवार को अमेरिका हवाई हमले में मारे गए थे। इससे पहले दिसंबर में अमेरिका ने आरोप लगाते हुए कहा था कि ईरान के समर्थन वाले कतेब हेज़बोल्लाह आतंकवादी संगठन ने किरकुर क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य बेस हमला किया था जिसमें अमेरिकी जवान की मौत हो गयी थी। 

अमेरिका सैन्य बेस पर हमले के बाद अमेरिका ने कतेब हेज़बोल्लाह के ठिकानों पर हमला कर उसके कई सदस्यों को मार गिराया था। अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया था जिसके पीछे सुलेमानी का हाथ माना जा रहा था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »