20 Apr 2024, 19:41:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में आतंकवादी हमला, अमेरिकी सैनिक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 9:25AM | Updated Date: Jan 6 2020 9:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। केन्या में सैन्य बेस पर आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में एक अमेरिकी जवान समेत रक्षा मंत्रालय के दो सदस्यों की मौत हो गयी। अमेरिका अफ्रीका कमांड ने रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पूर्वी अफ्रीका में अल कायदा समूह के संगठन अल शबाब के मांडा बे क्षेत्र में बने केन्या डिफेंस फोर्स मिलिट्री बेस पर हमले में एक अमेरिकी सैनिक और रक्षा मंत्रालय विभाग के दो सदस्यों की मौत हो गयी।’’ इसके अलावा उन्होंने बताया कि हमले में दो अन्य सदस्य भी घायल हुए है जिनकी हालत स्थिर बनी हुयी हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »