25 Apr 2024, 12:03:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्वीडिश सेना ने इराक में अपना संचालन रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 7:45PM | Updated Date: Jan 5 2020 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्टॉकहोम। स्वीडिश सशस्त्र बलों ने बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अमेरिकी रॉकेट हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के क्वाड्स फोर्स के कमांडर मेजर जनरल कासिम सुलोमानी की मौत के बाद इराक में अस्थायी तौर पर अपना संचालन रोक दिया है। स्वीडिश के रक्षा मंत्री क्रिस्टीना स्वान ने शनिवार को यह जानकारी देते हुये कहा, ‘‘हम परिस्थितियों के अनुकूल होने तक स्थिति पर बारीकी से निगरानी रखे हुए है।
 
वहां स्थिति अभी तनाव पूर्ण बनी हुई है। इस तरह की परिस्थिति में सैन्य संचालन के लिए खतरा हो सकता है। हालांकि हमारा स्टाफ पूरी तरह से प्रशिक्षित है। लेकिन इस समय हमने अभियान को रोक दिया है क्योंकि हमारे लिए अपने स्टाफ की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।’’ एस्प्रैसन मीडिया के अनुसार बगदाद में अमेरिकी सैन्य अड्डे के पास 70 स्वीडिश सैनिक और अधिकारी मौजूदा हैं। श्री स्वान ने बताया कि स्वीडन ने फिलहाल अपने सैन्य संचालन को रोका है लेकिन भविष्य में वह अपने सैनिकों को वहां से हटा भी सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »