19 Apr 2024, 20:55:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से 50 करोड़ जानवरों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 5:10PM | Updated Date: Jan 5 2020 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के जंगल में लगी आग से दो विद्युत उपकेन्द्रों को क्षति पहुंचने के कारण सिडनी शहर समेत सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में विद्युत संकट खड़ा हो गया है। अधिकारियों ने स्थिति बिगडऩे और ब्लैकआउट की चेतावनी दी है।  दसियों हजार पेड़-झाड़ियां और हजारों जानवर इस आग में भस्म हो चुके हैं। जंगल की करीब रहने वाली आबादी को भी भारी नुकसान हुआ है। गर्म हवा और जहरीले धुएं से पास के कस्बों-शहरों में रहना दूभर हो गया है। लोग घर छोड़कर भाग रहे हैं। मृतकों की संख्या 23 तक पहुंच गई है। वहीं करीब 50 करोड़ जानवरों और पक्षियों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »