29 Mar 2024, 13:16:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के ऐसी जगह पर कर दी KISS, शुरू हुआ दर्द….

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 3:25PM | Updated Date: Jan 5 2020 3:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन। चीन के हुनान प्रांत में एक लड़की के प्यार के इजहार ने उसके बॉयफ्रेंड को बहुत बड़ी मुश्किल में डाल दिया सुनकर अजीब लगा होगा लेकिन एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को एक ऐसी अजीब जगह पर किस किया जिसके कारण बॉयफ्रेंड परेशानी में पड़ गया। इस घटना के बाद इस जोड़े ने लोगों को ऐसी जगह पर किस ना करने की सलाह दी है।
 
एक कपल हुनान प्रांत के चांगशा शहर की अस्पताल में पहुंचा. उसका जोड़े में लड़के के कान में असहनीय दर्द हो रहा था. डॉक्टर ने जब उस दर्द के बारे में पूछा तो वह लड़का सही ढंग से नहीं बता पाया जबकि उसकी गर्लफ्रेंड ने उस दर्द का राज खोला। लड़की ने डॉक्टर को बताते हुए कहा कि उसने अपने बॉयफ्रेंड को कान पर किस किया था जिसके बाद ही उसके कान में दर्द होने लगा था।
 
लड़की ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने प्यार की इजहार करने के चक्कर में अपने बॉयफ्रेंड के कान पर किस कर बैठी जिसके बाद से उसके बॉयफ्रेंड को असहनीय दर्द शुरू हो गया था। डॉक्टर ने जब लड़के के कान की जांच की तो उन्हें पता चला कि लड़के के कान का पर्दा फट गए हैं। दरअसल लड़की ने जब लड़के के कान पर किस किया तो उसके जबरदस्त किस के कारण उस लड़के के कान का पर्दा फट गया।  इन दोनों के प्यार के इतने बुरे अंजाम के बाद यह कपल लोगों को ऐसा ना करने की सलाह देता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »