23 Apr 2024, 13:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हरमूज जलडमरूमध्य में दो युद्धपोत तैनात करेगा ब्रिटेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2020 2:53PM | Updated Date: Jan 5 2020 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन ने कहा है कि वह शीर्ष ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सलुमारी के मारे जाने के मद्देनजर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन के जहाजों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो युद्धपोतों को हरमूज जलडमरूमध्य में भेजेगा। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री बेन वालेस ने शनिवार देर रात कहा, ‘‘मैंने एचएमएस मोंट्रोस और एचएमएस डिफेंडर को हरमूज जलडमरूमध्य में  रेड एनसाइन शिंिपग के साथ तैनाती का निर्देश दिया है। 

सरकार इस समय हमारे जहाजों और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।’’  उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के साथ इस क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में इराक में तैनात अमेरिकी बलों ने ईरान समर्थित लड़ाकों पर कई बार हमले किये हैं। उन्होंने कहा कि जनरल सुलेमानी पड़ोसी संप्रभु राष्ट्रों को कमजोर करने और ईरान के दुश्मनों को निशाना बनाने की योजनाओं के केंद्र में थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »