29 Mar 2024, 14:34:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया में आम चुनाव तीन मई को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2020 10:52AM | Updated Date: Jan 4 2020 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ला पाज। अमेरिकी देश बोलीविया के सुप्रीम इलेक्ट्राल कोर्ट ने आगामी तीन मई को देश में आम चुनाव कराने का निर्णय लिया है। कोर्ट के उपाध्यक्ष ऑस्कर हैसेंट्यूफेल के मुताबिक बोलीविया में आम चुनाव तीन मई रविवार को होंगे और इसकी आधिकारिक घोषणा सोमवार को की जायेगी।

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में हुए चुनाव में देश के पहले मूल निवासी राष्ट्रपति इवो मोरालेस के निर्वाचन को दक्षिणपंथी विपक्षी गुटों ने चुनावी धोखाधड़ी का हवाला देते खारिज कर दिया था। बाद में मोरालेस ने इस्तीफा दे दिया और मेक्सिको चले गये और तभी से बोलीविया में राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »