29 Mar 2024, 13:02:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने खाड़ी क्षेत्र में संबद्ध पक्षों से संयम बरतने को कहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2020 2:26AM | Updated Date: Jan 4 2020 2:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को अमेरिकी रॉकेट हमले में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के कुद्स बल के कमांडर मेजर जनरल सुलेमानी और ईरान समर्थित संगठन शिया पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (पीएमएफ) के उप प्रमुख अबु महदी अल-मुहांदिस सहित 10 लोगों की मौत के बाद संबद्ध पक्षों से खाड़ी क्षेत्र में संयम बरतने का आग्रह किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने  नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा अंतरराष्ट्रीय संबंधों की बात करें तो चीन ने हमेशा ही बल प्रयोग का विरोध किया है और हम यही दोहराना चाहते हैं कि सभी पक्ष संयुक्त राष्ट्र के चार्टर और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सरकारी मानकों का पालन करें। उन्होंने कहा, इराकी संप्रभुता, आजादी और क्षेत्रीय अस्मिता का आदर किया जाना चाहिए तथा पश्चिम एशिया के खाड़ी क्षेत्र में शांति और स्थिरता को सुनिश्चित किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शुक्रवार को रॉकेट से किए गए हमले के कुछ ही देर बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ‘पेंटागन’ ने  इसकी जिम्मेदारी लेते हुए जानकारी दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »