28 Mar 2024, 19:45:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चेक गणराज्य ने अमेरिका से 12 हेलीकाप्टर खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 11:16AM | Updated Date: Dec 13 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। चेक गणराज्य ने अमेरिका से 12 हेलीकाप्टर खरीदने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किये है। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने गुरुवार को बताया कि चेक गणराज्य के रक्षा मंत्री लुबोमिर मेट्नार और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने आठ यूएच-1वाई विनोम यूटिलिटी हेलिकॉप्टरों और चार एएच 1जेड विपर अटैक हेलीकॉटर खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किये है। इस दौरान ने एस्पर कहा कि यह समझौता चेक गणराज्य के अपने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और नाटो के लक्ष्यों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
 
साथ ही यह दोनों देशों के बीच सहयोग में एक और बड़े कदम को फिर से पुष्टि करता है। मेट्नार के अनुसार चेक गणराज्य को 2023 के आखिर तक इस हेलीकॉटरों की आपूर्ति कर दी जायेगी। उन्होंने हेलीकॉप्टरों की खरीद के फैसले की नवम्बर में घोषणा की थी। मेट्नार ने कहा कि चेक सेना 17 रूसी एमआई -24 / 35 अटैक हेलीकाप्टरों को बदलना चाहती है, क्योंकि वह अब रूस से कलपुर्जो की आपूर्ति पर निर्भर नहीं रहना चाहती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »