29 Mar 2024, 07:26:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टाइम मैगजीन ने ग्रेटा थनबर्ग को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 1:47AM | Updated Date: Dec 12 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका की प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने स्वीडन की 16 वर्षीय पर्यावरण कार्यकता ग्रेटा थनबर्ग को इस वर्ष का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुना है। टाइम मैगजीन की ओर से ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के लिए चुनी जाने वाली ग्रेटा थनबर्ग सबसे कम आयु की हैं। टाईम मैगजीन ने वर्ष 1927 से ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुने जाने की परंपरा शुरू की थी।

इस घोषणा से कुछ समय पहले ही पर्यावरण कार्यकता ने स्पेन के मैड्रिड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि आने वाले दस साल पृथ्वी का भविष्य तय करने में महत्वूपर्ण भूमिका निभायेगे। इस दौरान उन्होंने विश्व के नेताओं से आग्रह किया कि वे जलवायु संकट से निपटने के लिए वास्तविक कार्रवाई से बचने के लिए पब्लिक रिलेशन (पीआर) का सहारा लेना बंद करें। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »