19 Apr 2024, 23:37:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

प्रदर्शन के दौरान एक हजार लोगों की मौत का अमेरिकी आंकड़ा बेबुनियाद: ईरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:07AM | Updated Date: Dec 10 2019 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान ने कहा है कि हाल ही महीनों में ईरान के विभिन्न हिस्सों में पुलिस की गोलीबारी में एक हजार प्रदर्शनकारियों के मारे जाने का अमेरिकी आंकड़ा गलत है और यह वास्तविकता से मेल नहीं खाता है। ईरान सरकार के प्रवक्ता अली राब्बेई ने सोमवार को यह बात कही कि अमेरिकी आंकड़े पूरी तरह बेबुनियाद हैं तथा उनका वास्तविक आंकड़ों से कोई लेना-देना नहीं है। गौरतलब है कि गुरुवार को ईरान के  विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रायन हुक ने कहा था कि देश भर में प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों की गोलीबारी में एक हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों की मौत होने की आशंका है।
 
राब्बेई ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ये आंकड़े वास्तविकता से मेल नहीं खाते हैं और इनकी पुष्टि का कोई प्रमाण नहीं है। ईरान आधिकारिक आंकड़े बाद में जारी करेगा। ईरान में नवंबर माह के मध्य से लोग ईंधन की बढ़ी कीमतों को लेकर काफी प्रदर्शन कर रहे थे और इन्हें नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों को कईं स्थानों पर गोलीबारी करनी पड़ी थी। दो दिसंबर को एमनेस्टी इंटरनेशनल ने इन मौतों की संख्या 208 बताई थी और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त ने बताया था कि इन झड़पों में 400 से अधिक लोग मारे गए थे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »