25 Apr 2024, 19:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन के ओडेस्सा कालेज में मृतकों की संख्या 12 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 1:06AM | Updated Date: Dec 10 2019 1:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। यूक्रेन के ओडेस्सा कालेज में लगी आग के मलबे में सोमवार को दो और लोगों के शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा सेवा ने यह जानकारी दी है। आग में रविवार तक मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गयी थी और 30 अन्य घायल हुए थे। चार लोगों की अभी तक पहचान हो गई थी और यह बात भी सामने आई थी कि  कालेज में स्मोक अथवा फायर डिटेक्टर्स नहीं लगे थे।

आपदा राहत सेवा ने बताया कि आग में कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है और रात को मलबा हटाते समय दो और लोगों के शव मिले थे। अभी नौ लोग अस्पताल में भर्ती हैं तथा राहत एवं बचाव अभियान जारी है राष्ट्रपति वोलोडमिर जेलेनस्की ने अधिकारियों को प्रभावितों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है और घटना के कारणों का पता लगाने को कहा है। उन्होंने आठ दिसंबर को राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दो लोगों  को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »