19 Apr 2024, 21:09:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विश्व बैंक ने चीन को दिया कर्ज, डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर निकाली भड़ास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 8 2019 12:53AM | Updated Date: Dec 8 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन को कर्ज देने पर विश्व बैंक की शुक्रवार (6 दिसंबर) को निंदा की। ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, "विश्व बैंक चीन को धन क्यों दे रहा है क्या यह संभव हो सकता है! चीन के पास बहुत धन है, और अगर नहीं है तो वह उसकी व्यवस्था खुद करें। इसे रोकें।"ट्रंप के वित्त मंत्री स्टीवन मेनुचिन ने भी ऐसी ही बात कही थी। उन्होंने बृहस्पतिवार (5 दिसंबर) को एक प्रतिनिधि सभा की समिति से कहा था कि अमेरिका ने चीन में विश्वबैंक के ऋण की बहु-वर्षीय परियोजनाओं पर "आपत्ति" जताई है। वहीं दूसरी ओर, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में विभिन्न जगतों के मित्रवत लोगों के साथ बातचीत करते समय कहा कि विश्व आर्थिक वृद्धि में चीन का योगदान 30 प्रतिशत से अधिक बना हुआ है, जो वैश्विक वृद्धि का मुख्य इंजन बना हुआ है।
 
चीन में 85 करोड़ लोगों को गरीबी के चंगुल से छुटकारा मिला है, जो मानव प्रगति में एक विशाल चमत्कार है। पिछले 20 वर्षों में चीन में वनस्पत्तियों के क्षेत्रफल में जो इजाफा हुआ है, वह पूरे विश्व के 25 प्रतिशत से अधिक है। वांग यी ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में हमने दसियों साल में ऐसा रास्ता तय किया है, जिसे विकसित पश्चिमी देशों ने सौ से अधिक यहां तक कि कई सौ वर्षों में तय किया था। हमने अपना विकास पूरा करने के साथ विश्व विकास के लिए बड़ा योगदान दिया है।चीन वैश्विक पयार्वरण निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति है। वर्ष 2०18 में चीन की कार्बन उत्सर्जन की मात्रा वर्ष 2005 की तुलना में 45.8 प्रतिशत घटी है, जिसने जलवायु परिवर्तन के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »