19 Apr 2024, 16:08:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उ कोरिया के साथ बातचीत जारी रखने पर अमेरिका-द कोरिया तैयार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 3:57PM | Updated Date: Dec 7 2019 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। दक्षिण कोरिया और अमेरिका परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर उत्तर कोरिया के साथ बातचीत कायम रखने को तैयार हैं और दोनों देशों ने इस मसले पर सहमति जताई है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति मून जेई इन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं ने उत्तर कोरिया के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर बातचीत जारी रखने को लेकर सहमति जताई।
 
इससे पहले मंगलवार को उत्तर कोरिया ने अमेरिका से परमाणु निरस्तीकरण समझौते पर रियायत बरतने का अनुरोध किया था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उत्तर कोरिया ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर अमेरिका इस वर्ष के अंत तक परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता को लेकर कोई सहमति बनाने में नाकाम रहता है तो वह अपनी परमाणु तथा बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण फिर शुरू कर देगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »