29 Mar 2024, 05:32:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में प्रदर्शनकारियों ने ईरान के उच्चायोग की इमारत में आग लगाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 11:37AM | Updated Date: Dec 2 2019 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सप्ताह में दूसरी बार इराक के दक्षिणी शहर नजाफ में स्थित ईरान उच्चायोग की इमारत में आग लगा दी। इससे पहले गत बुधवार को भी प्रदर्शनकारियों ने नजाफ स्थित ईरान उच्चायोग की इमारत में आग लगा दी थी जिसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ईरान ने इस मामले में इराक से अपना गुस्सा जाहिर किया जिसके बाद इराक के विदेश मंत्री मोहम्मद अल्हकीम ने ईरान के अपने समकक्ष मोहम्मद जावेद जरीफ से माफी की पेशकश की।
 
इराक की स्थानीय मीडिया ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रविवार को एक बार फिर ईरान के उच्चायोग की इमारत में आग लगा दी है। गौरतलब है कि इराक में गत अक्टूबर से आर्थिक सुधार, भ्रष्टाचार खत्म करने और रोजगार के अवसर पैदा करने जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण अब तक वहां 400 लोगों की मौत हो चुकी और हजारों लोग घायल हुए हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »