29 Mar 2024, 11:55:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में धमाका, एक की मौत, तीन घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2019 4:08PM | Updated Date: Nov 30 2019 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंड प्रांत में शनिवार को एक पुलिस वैन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए। प्रांतीय सरकार की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक यह धमाका हेलमंड प्रांत के नवा बराक जायी जिले में हुआ। आतंकवादियों ने पुलिस वैन को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग के जरिए यह धमाका किया। इस धमाके में सीमा पुलिस बल के एक कमांडर की मौत हो गयी जबकि दो पुलिसकर्मियों समेत एक स्थानीय पत्रकार घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »