28 Mar 2024, 21:23:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बुहारी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष अदालत के गठन का किया आवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 3:17AM | Updated Date: Nov 20 2019 3:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सुधार के लिए विशेष अदालतों के गठन का मंगलवार को आवान किया। बुहारी ने सार्वजनिक सेवा में भ्रष्टाचार को कम करने के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के उद्घाटन पर कहा कि देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सुधार के लिए विशेष अदालतों के गठन किया जाना चाहिए। सरकार को सभी स्तर पर भ्रष्टाचार विरोधी लड़ाई को प्रभावी ढंग से विकसित और इसे लागू करने की लड़ाई में सभी को शामिल होना चाहिए।
 
उन्होंने कहा,‘‘मैं विशेष अपराध न्यायालय के गठन और समर्थन करने के लिए सरकार के विधायी और न्यायिक प्रक्रिया नाइजीरियाई आंदोलनकारियों को आमंत्रित करता हूं।’’उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश में कई बड़ी समस्याओं का कारण है। यह गरीबी, असुरक्षा, कमजोर शैक्षिक प्रणाली, खराब स्वास्थ्य सुविधाओं और हमारे समाज के कई अन्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि यह सरकार इन समस्याओं को दूर करने के लिये कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने नागरिकों से इस लड़ाई में शामिल होने का आवान किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »