28 Mar 2024, 18:21:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नाइजीरिया के एक गांव में संदिग्ध हमलावरों ने 14 लोगों की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 1:02AM | Updated Date: Nov 20 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबुजा। उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया के एक गांव में संदिग्ध बंदूकधारियों ने हमला कर 14 लोगों की हत्या कर दी और 10 अन्य को घायल कर दिया। पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने शिन्हुआ को बताया कि हमलावरों ने रविवार को जमफारा के गुम्मी क्षेत्र के कराय गाँव में इस वारदात को अंजाम दिया और गांव के कई घरों में आग लगा दी। उन्होंने बताया हमलावरों ने झाड़यिों की ओट से छिपते हुए गांव में प्रवेश किया और ग्रामवासियों पर अंधाधुध गोलीबारी शुरू कर दी। 

शेहू ने बताया कि पुलिस ने इसे प्रतिशोध की आशंका जतायी है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा,‘‘ राज्य आपराधिक जांच विभाग द्वारा इस घटना की जांच की जा रही है और अन्य सभी संदिग्धों पर मुकदमा चलाया जाएगा ताकि वे दूसरों को धमका न सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को घटना स्थल पर तैनात किया गया है ताकि अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजे गये हैं और घायलों को अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »