29 Mar 2024, 21:24:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में नाव दुर्घटना में 10 मरे, कई लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 1:00AM | Updated Date: Nov 19 2019 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के पूर्वी जिले ओकारा में सतलुज नदी में सोमवार को एक नाव दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लापता हो गये। ओकारा की उपायुक्त मरियम खान ने बताया कि माल्हु शेखा के पास लगभग 35 लोगों को लेकर जा रही नाव के डूब जाने से महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य लापता हो गये। सुश्री खान ने बताया कि लगभग 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और कई अन्य लापता हो गये। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य जारी है। 

स्थानीय पुलिस प्रमुख मोहम्मद इमरान ने बताया कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार होने के कारण यह हादसा हुआ और यह खराब गुणवत्ता वाली सामग्री से निर्मित था। उन्होंने बताया कि नाव में सवार ज्यादातर लोग एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य में मदद के लिए ओकारा और अन्य निकटवर्ती इलाकों से अतिरिक्त बचाव दल को बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में लापता लोगों की तलाश में जारी अभियान को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »