24 Apr 2024, 19:54:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में नाव दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2019 3:17PM | Updated Date: Nov 18 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी जिले ओकारा में सतलुज नदी में सोमवार को एक नाव दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक माल्हु शेखा इलाके में जब लोग नदी के पार जा रहे थे कि यह हादसा हुआ। दुर्घटना के समय नाव पर कुल 40 लोग सवार थे। राहत एवं बचाव अधिकारियों के मुताबिक आठ शव निकाले जा चुके हैं। अन्य लोगों की तलाश में व्यापक अभियान जारी है। पुलिस ने घटना में लापता लोगों की तलाश में जारी अभियान को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं बचाव अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »