पेरिस। फ्रांस में सरकार विरोधी यलो वेस्ट आंदोलन के एक वर्ष पूरा होने के मौके पर जारी प्रदर्शन में पुलिस ने देशभर से 260 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस के गृह मंत्री ने रविवार को कहा, ‘‘ शनिवार को 264 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से 173 पेरिस में प्रदर्शन कर रहे थे।’’
उल्लेखनीय है कि सप्ताहंत में यलो वेस्ट आंदोलन की एक वर्ष पूरा होने के मौके पर आंदोलनकारियों ने पूरे देश में विशाल रैलियां निकालने और प्रदर्शन करने की योजना बनायी है। पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और धुएं वाले बम फेंके जिससे दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हुए हैं।