29 Mar 2024, 07:58:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में इमारत ढहने से सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 7:41PM | Updated Date: Nov 17 2019 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश के चट्टोग्राम में रविवार को गैस लाइन में धमाका होने के कारण इमारत ढहने से सात लोगों की मौत हो गयी और कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। एक पुलिसकर्मी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि धमाका होने से एक पुराना मकान के सामने का हिस्सा ढहने से 32 लोग घायल हुए हैं। इस घटना सुबह स्थानीय समयानुसार साढे नौ बजे घटित हुई। अधिकारी ने कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों को पास के अस्पताल ले जाया जहां इलाज के दौरान सात लोगों की मौत हो गयी। अधिकारी गैस लीक को हादसे की वजह मान रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »