29 Mar 2024, 21:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में प्रदर्शन के कारण इराक ने सीमा बंद की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 9:15AM | Updated Date: Nov 17 2019 9:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। इराक और ईरान में हो रहे प्रदर्शन के कारण इराक ने शमलेश शहर की दक्षिणी सीमा को बंद कर दिया। ईरान के राजनयिक और सुरक्षा सूत्रों के हवाले से स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार ईरान के अनुरोध पर सीमा को बंद किया गया है। इससे केवल लोग प्रभावित होंगे, दोनों देशों के बीच उत्पादों का आदान प्रदान जारी रहेगा। ईरान में तेल की कीमतों में वृद्धि को लेकर हुये विरोध प्रदर्शन में शुक्रवार को एक व्यक्ति मौत हो गयी थी। उल्लेखनीय है कि इराक में अक्टूबर के शुरुआत से लोग आर्थिक सुधारों और भ्रष्टाचार के खात्मे की मांग को लेकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शन के दौरान देश भर में सुरक्षाबलों के साथ झड़प में कम से कम 300 लोग की मौत हो चुकी है और 1500 लोग घायल हुये है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »