29 Mar 2024, 10:44:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया ने वेनेजुएला के राजनयिकों देश छोड़ने का दिया निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 9:23AM | Updated Date: Nov 16 2019 9:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूक्रे। बोलीविया ने वेनेजुएला के राजनयिकों को देश छोड़े का आदेश दिया है। बोलीविया के नव नियुक्त विदेश मंत्री करेन लॉन्गरिक ने देर शुक्रवार को इसकी घोषणा की। कैम्बियो अखबार के अनुसार लॉन्गरिक ने कहा, ‘‘बोलीविया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के कारण उन्होंने वेनेजुएला के राजनयिकों को देश छोड़ने के लिए एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की है।’’ उधर, यूरोपीय संघ ने बोलीविया की कार्यवाहक सरकार का समर्थन किया है और उससे नये चुनाव कराने की अपील की है। इटली की राजनीतिज्ञ फेडेरिका मोघेरिनी ने कहा है कि यूरोपीय संघ बोलीविया की कार्यवाहक सरकार के उस संस्थागत समाधान का समर्थन करता है जो नए चुनाव की तैयारी की अनुमति देती है। उन्होंने लैटिन अमेरिका देश में अशांति के लिए 20 अक्टूबर को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में धांधली को जिम्मेदार ठहराया, जिसमें एवो मोरालेस चौथी बार राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हुए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »