28 Mar 2024, 20:34:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी में इस्लामिक स्टेट के तीन संदिग्ध गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 12:28AM | Updated Date: Nov 13 2019 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। जर्मनी के हेसे प्रांत में पुलिस ने मंगलवार को इस्लामिक स्टेट के तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। तीनों पर रीन-मेन क्षेत्र में हमले की योजना बनाने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि ओफनबच में संदिग्धों के घरों पर छापेमारी करने के बाद उनको गिरफ्तार किया गया। प्रमुख संदिग्ध मेसेडोनिया का एक 24 वर्षीय व्यक्ति है जबकि दो अन्य तुर्की के हैं, जिनकी उम्र 22 और 21 वर्ष है। पुलिस ने एक वक्तव्य जारी कर कहा,‘‘ गिरफ्तार किए गए संदिग्ध धार्मिक उन्माद से प्रभावित हैं और विस्फोटकों तथा हथियारों की मदद से रीन-मेन क्षेत्र में हमला कर कई लोगों की हत्या करने की योजना बना रहे थे।’’  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »