29 Mar 2024, 07:24:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र के एस्ट्रानॉट को अंतरिक्ष में भेज सकता है रूस: रोसकॉस्मोस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 12:21AM | Updated Date: Nov 13 2019 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नूर सुल्तान। मिस्र अपने एस्ट्रानॉट को अंतरिक्ष में भेजने के  लिए रूस के साथ बातचीत कर रहा है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकॉस्मोस के महानिदेशक दमित्री रोगोजिन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि  इससे पहले एक द्विपक्षीय समझौते के तहत रोसकॉस्मोस ने सितंबर माह में संयुक्त अरब अमीरात के एक एस्ट्रानॉट हाज्जा अल मंसूरी को रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज एमएस-15 के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा था। रोगोजिन ने बताया कि दूसरे देशों के नागरिकों ने भी रूसी मदद से अपने नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजने का आग्रह किया है। इससे पहले रोसकॉस्मोस और सऊदी अरब अंतरिक्ष आयोग ने सऊदी नागरिक को अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजे जाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »