28 Mar 2024, 17:00:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विवि प्रो की रिहाई के लिए अफगानिस्तान तीन तालिबानियों को रिहा करेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:55PM | Updated Date: Nov 12 2019 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मंगलवार को घोषणा कि अमेरिकी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों की रिहाई के एवज में तालिबान के तीन शीर्ष आतंकवादियों को छोड़ा जाएगा। गनी ने एक वीडियो संदेश में अपराह्न 10 बजे कहा कि अनास हक्कानी, अब्दुल राशिद और माली खान को  रिहा कर विमान के जरिए कतर भेजा जाएगा और इसके बदले तालिबान अमेरिका तथा आस्ट्रेलिया के  दो प्रोफेसर की रिहाई करेगा। अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच शांति बातचीत में यह सहमति व्यक्त की गई थी। गौरतलब है कि तालिबान ने अमेरिकी नागरिक केविन किंग और आस्ट्रेलियाई नागरिक टिमोथी वीक्स को काबुल से 2016 में अगुवा कर लिया था जहां वे अमेरिकी विश्वविद्यालय में शोध कार्य कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »