29 Mar 2024, 12:26:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया से मोरालेस को लेकर रवाना हुआ मैक्सिको का विमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 1:03PM | Updated Date: Nov 12 2019 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। मैक्सिकन एयर फोर्स का एक विमान मंगलवार को पूर्व बोलीवियाई राष्ट्रपति इवो मोरालेस को लेकर बोलीविया से रवाना हो गया। मेक्सिको के विदेश मंत्री मारसेलो एब्रार्ड ने यह जानकारी दी। एब्रार्ड ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैक्सिकन एयर फोर्स का विमान मोरालेस को लेकर उड़ान भर चुका है। मोरलेस ने इससे पहले घोषणा की थी कि वह देश छोड़कर मैक्सिको जा रहे हैं, जिसने उन्हें राजनीतिक शरण दी है। एब्रार्ड ने कहा कि मैक्सिको मौजूदा अंतरराष्ट्रीय समझौतों के अनुसार मोरालेस को सुरक्षा प्रदान कर रहा है।
 
मंत्री ने कहा, ‘‘उनका जीवन और स्वास्थ्य खतरे से बाहर है।’’  गौरतलब है कि बोलीविया में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच देश के मोरालेस और उपराष्ट्रपति अलवारो गार्सिया लिनेरा ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मोरालेस और श्री लिनेरा ने सेना के कमांडर विलियम कालिमा के आग्रह पर हिंसा के बीच इस्तीफा देने की घोषणा की। मोरालेस के चुनाव में दूसरी बार विजयी रहने के बाद 20 अक्टूबर से वहां विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से इंकार कर दिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »