25 Apr 2024, 09:59:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला को ऋतिक रोशन की फिल्में देखना पड़ा भारी, पति ने कर दी हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 10:41AM | Updated Date: Nov 12 2019 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन से दिल्लगी के कारण जान से हाथ धोना पड़ गया। शख्स को ऋतिक रोशन से काफी जलन होती थी। पति ने पत्नी को इसलिए मार दिया क्योंकि वह एक्टर ऋतिक रोशन पर जान छिड़कती थी। पति ने पत्नी के कत्ल के बाद पेड़ से लटककर जान दे दी। इस वारदात का कारण भी अजीब है। बताया जाता है कि पत्नी बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की फैन थी और उसके क्रश के कारण ही पति ने यह कदम उठाया। क्वींस होम निवासी दिनेश्वर बुद्धीदत्त (33) ने शुक्रवार रात अपनी डोने डोजोय की पहले घर में हत्या की फिर पार्क में लगे पेड़ से लटक कर जान दे दी। दोनों की शादी को अभी 4 माह ही हुए थे। डोने के दोस्त ने बताया कि डोने ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन थी जबकि उसका पति दिनेश्वर बुद्धीदत्त इससे काफी जलन रखता था। इसी वजह से हाल ही में दिनेश्वर ने पत्नी डोने पर हमला किया था जिसका आरोप भी साबित हुआ था। मृतका के दोस्त का कहना है कि जब भी डोने ऋतिक की मूवी देखती तो दिनेश्वर उसे बंद करने को कहते थे। इसको लेकर घर में काफी कलेश रहता था। इसी विवाद के कारण डोने की हत्या की गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »