29 Mar 2024, 14:20:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चुनाव में हार के बाद स्पेन की सिटिजन पार्टी के नेता ने इस्तीफा दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 9:18AM | Updated Date: Nov 12 2019 9:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। स्पेन की सेंट्रिस्ट सिटिजन पार्टी के नेता अलबर्ट रिवेरा ने आम चुनाव में हार के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। स्पेन की मीडिया ने इसकी सूचना दी। सेंट्रिस्ट पार्टी को रविवार को हुए चुनाव में मात्र 10 सीटें मिली और उसे 47 सीटों का नुकसान हुआ है। सेंट्रिस्ट पार्टी 10 सीटों के साथ छठे नंबर पर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार श्री रिवेरा ने स्वीकार किया कि चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और इसके लिए उनके पास कोई बहाना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अप्रैल में हुए चुनाव में करीब 40 लाख लोगों ने उनकी पार्टी को वोट दिया था लेकिन इस बार सिर्फ 16 लाख लोगों ने ही उनके पक्ष में मतदान किया। रिवेरा ने कहा कि स्पेन की जनता ने उनकी पार्टी को नकार दिया और अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए सीधे तौर पर वह खुद जिम्मेदार हैं। उल्लेखनीय है कि सेंट्रिस्ट पार्टी का गठन 2006 में हुआ था और पार्टी के गठन से ही श्री रिवेरा पार्टी के नेता बने हुए थे। रविवार को स्पेन में आम चुनाव हुए थे। स्पेन में पिछले चार वर्षों में चौथी बार चुनाव हुए हैं। चुनाव के बाद हुए मतगढ़ना में पीएसओई पार्टी को 120 सीटें मिली जबकि कंसरवेटिव पिपुल्स पार्टी ने 88 सीटों में जीत दर्ज की। वोक्स पार्टी ने 52 और लेफ्ट समर्थित यूनीदास पोजेमोस को 35 सीटों में जीत हासिल हुई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »