28 Mar 2024, 13:39:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 11:47AM | Updated Date: Nov 11 2019 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। बोलीविया के पूर्व राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने कहा है कि राष्ट्रपति पद से इस्तीफे के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया गया है। मोरालेस ने देश में जारी अशांति के बीच राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया है। बोलीविया की स्वास्थ्य मंत्री ग्रैबिएला मोंटानो ने बताया कि पुलिस गिरफ्तारी के इरादे से मोरालेस की तलाश कर रही है। पूर्व राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘एक पुलिस अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि उसे मेरे खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त अपराधियों के एक समूह ने मेरे घर पर हमला भी किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »