29 Mar 2024, 20:40:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में पांच से छह सौ अमेरिकी सैनिक रहेंगे तैनात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:42AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी के ज्वांइट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल मार्क मिल्ले ने कहा है कि सेना के पांच से छह सौ जवान सीरिया में तैनात रहेंगे। जनरल मिल्ले ने रविवार को एबीसी न्यूज को दिये साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सीरिया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी अभी  भी सक्रिय हैं। उन्होंने कहा,‘‘ अगर  उनके ऊपर दबाव नहीं बनाया जायेगा और उन  पर कड़ी नजर नहीं रखेगी जायेगी तो यह संगठन फिर से खड़ा हो सकता है। हमारी  सैनिकों की संख्या कम रहेगी लेकिन उनका लक्षय बड़ा। आईएस का जड़ से  खात्मा।’’ उन्होंने कहा कि सीरिया में अमेरिकी जवानों की संख्या पांच से छह सौ के बीच ही रखी जायेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सात अक्टूबर को घोषणा की थी कि सीरया के उत्तरी क्षेत्र अमेरिकी सैनिकों बुलाया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »