28 Mar 2024, 20:44:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हवाई हमलों में चार आतंकवादियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 1:32AM | Updated Date: Nov 11 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। मध्य अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में रविवार को सुरक्षा बलों के हवाई हमलों में एक शीर्ष कमांडर समेत चार तालिबानी आतंकवादी मारे गये। अफगानी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ये हवाई हमले मोहम्मद आगा जिले में किए गए। उन्होंने बताया कि यह कमांडर तीन दिन पहले प्रांत की एक अदालत के तीन जजों की हत्या की योजना के लिए जिम्मेदार था। जज काबुल शहर की तरफ जा रहे थे और इसी दौरान आतंकवादियों ने उनके काफिले को रूकवाकर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं जिसमें तीनों की मौत हो गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »