25 Apr 2024, 12:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बोलीविया में प्रदर्शन के दौरान 380 लोग घायल : रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 9:07AM | Updated Date: Nov 10 2019 9:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। बोलीविया में अक्टूबर से जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान 380 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। लोकपाल कार्यालय ने स्थानीय मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस के चुनाव में दूसरी बार विजयी रहने के बीच 20 अक्टूबर से वहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। बोलीविया की विपक्षी पार्टी ने चुनावी नतीजों में धांधली का आरोप लगाते हुए इसे मानने से मना कर दिया है। लोकपाल के अनुसार 21 अक्टूबर से लेकर आठ नवंबर तक प्रदर्शन में कुल 383 लोग घायल हुए हैं जिसमें से 325 पुरुष और 58 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान 195 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बोलीविया की स्थानीय मीडिया ने कल जानकारी दी थी कि सरकार विरोधी प्रदर्शन में वहां की पुलिस ने भी हड़ताल शुरु कर दी है और वे लोग भी सांता क्रुज डे ला सिएरा में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति मोराले ने शनिवार को आपात बैठक बुलाई थी। बोलीविया सरकार ने पुलिस के साथ बात करने का प्रस्ताव रखा और उनकी पेंशन 100 फीसदी बढ़ाने का भी प्रस्ताव दिया है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »